अर्जेंटीना में विमान दुर्घटना, सभी 22 यात्रियों की मौत

बचावकर्ताओं ने बताया कि इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जिंदा नहीं बचा, पूरा विमान बुरी तरह से जल गया था और छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान में आसमान में ही आग लग गई थी और वो एक आग के गोले की तरह जमीन पर आकर गिरा।
विमानन कंपनी ने बताया कि इस विमान ने रात 8 बजकर 8 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 45 मिनट बाद विमान ने आपदा का संकेत दिया था और उसके बाद ये दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान में 18 व्यस्क, तीन क्रू के सदस्य और एक छोटा बच्चा सवार था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications