रजनीकांत की खराब सेहत के पीछे हैं ये पांच दुश्‍मन

Rajni Kant
अस्पताल में भर्ती सुपरस्टार रजनीकांत की हालत फिलहाल स्थिर है। बुधवार को पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें चेन्नई के श्रीरामचंद्र मेडिकल सेंटर के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि पेट में इंफेक्शन की वजह से परेशानी ज्यादा बढ़ गई थी। डॉक्टरों ने कहा कि सेहत खराब होने के बावजूद रजनी मस्ती के मूड में नजर आए और उन्हें कई चुटकुले भी सुनाए।

पूरा देश इस वक्त रजनी की सेहत सुधरने की दुआ कर रहा है। अमिताभ बच्चन ने भी रजनीकांत की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना की। दरअसल रजनीकांत को पांच चीजों से सख्‍त खतरा है। अब आप सोचते होगें कि कौन सी पांच चीजें हैं जो रजनीकांत के लिये खतरा बनी हुई है। तो आईए हम आपको बता दें कि वह कौन सी खतरनाक चीजें हैं जो रजनीकांत को बार-बार अस्‍पताल में भर्ती करा दे रही हैं। आईबीएन 7 न्‍यूज चैनल के हवाले से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पेश है रजनीकांत के दुश्‍मनों की एक लिस्‍ट

1. रजनीकांत का सबसे बड़ा दुश्‍मन है उनकी बढ़ती उम्र। रजनीकांत 61 साल के हो गए हैं। फिल्मों में उनकी उछल-कूद और एक्शन देखकर भले ही इसका एहसास न हो लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अब उन्हें वो सारे एक्शन और स्टंट करने में दिक्कत होती है जिनके लिए वो जाने जाते हैं। बढ़ती उम्र में खतरनाक स्टंट उनकी सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं।

2. रजनीकांत की सेहत का दूसरा सबसे बड़ा दुश्मन है उनका फिटनेस फ्रिक होना। रजनी दक्षिण भारतीय फिल्मों से सुपरस्टार हैं ऐसे में उनकी मजबूरी है कि वो खुद को फिट रखें। बताया जा रहा है कि अपनी नई फिल्म राणा के लिए उन्होंने 15 किलो वजन कम किया है।

3.
फिल्मों में काम का अलग ही तरीका है। यहां ना तो तय शिफ्ट होती है और ना ही काम के घंटे तय होते हैं। रजनीकांत को भी मेकअप लगाकर लगातार घंटों तक काम करना पड़ता है। 29 अप्रैल को पहली बार वो ज्यादा काम की वजह से ही बीमार पड़े थे। उस दिन रजनी सुबह से लेकर रात तक फिल्म की शूटिंग करते रहे थे और आखिरकार काम की अधिकता ने उनकी सेहत पर ग्रहण लगा दिया।

4.
साउथ इंडियन फिल्मों का भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत भी हमारी आपकी तरह एक आम इंसान है और उसके भीतर भी हमारी आपकी तरह कुछ अच्छाई है तो कुछ कमियां भी हैं। ऐसी ही एक कमी है उनकी सिगरेट की लत। रजनीकांत को करीब से जानने वाले कहते हैं वो चेन स्मोकर हैं। और सिगरेट का ये शौक उनके शरीर को भीतर से कमजोर कर रहा है।

5.
रजनीकांत की सेहत का एक बड़ा दुश्मन शराब है। लोगों का कहना है कि रजनीकांत शराब के शौकीन हैं। लेकिन अब उनका ये शौक उन्हें बीमार बना रहा है। डॉक्टरों की सलाह के बाद अब उन्होंने शराब और सिगरेट कम कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+