चीन ने कहा, पाकिस्तान से दूर रहे अमेरिका

इन दिनों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी चीन यात्रा पर है। अमेरिका द्वारा ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में मार गिराए जाने के बाद गिलानी की चीन यात्रा को बेहद कूटनीतिक समझा जा रहा है। चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने पाकिस्तान को आश्वस्त करते हुए कहा, 'हमारी दोस्ती बहुत मजबूत है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि अंतर्रराष्ट्रीय धरातल पर क्या चल रहा है, चीन और पाकिस्तान हमेशा अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त, अच्छे सहयोगी और अच्छे भाईयों की तरह रहे हैं और रहेंगे।'
जियाबाओ ने कहा, 'मुझे विश्वास है हमारी इस मुलाकात से दोनों देशों के दोस्ती के रिश्ते और संबंध और मजबूत होंगे।' दक्षिण एशिया में भारत पाकिस्तान और भारत चीन की दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। भारत के अपने पड़ोसी देशो जिनसे भारत की सीमाएं भी मिली हुई हैं पाकिस्तान और चीन से कभी मधुर रिश्ते नहीं रहे। चीन भारत के लिए समय-समय पर खतरा पैदा करता रहा है।
पहले पाकिस्तान का दोस्त अमेरिका अब उसका दुश्मन बना बैठा है और पाकिस्तान ने धीमे से चीन का दामन थाम लिया है। चीन-पाक की नजदीकियां निश्चित तौर पर भारत के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है। चीन पाकिस्तान में परमाणु ऊर्जा के संयंत्र लगाकर और उसे लड़ाकू विमान बेचकर चीन दक्षिण एशिया में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत करना चाहता है और अमेरिका के चेताना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications