मायावती से इस्तीफा मांगेगी भाकपा माले

Mayawati
लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भारतीय कम्‍यूनिस्ट पार्टी (माले) ने ऐलान किया कि भ्रष्टाचार व किसानों के शोषण के विरोध में मायावती सरकार के इस्तीफे की मांग करेगी। आगामी 23 मई को पार्टी विरोध दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान पार्टी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने सरकार पर किसानों की हत्या का आरोप लगाया। श्री यादव ने कहा कि लोकतंत्र का गला दबाने वाली मायावती सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है उसे तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हज मंत्री अनीस अहमद को लोकायुक्त की जांच में दोषी पाया गया है जबकि एक विधायक को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई।

कई मंत्री व विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। सरकारी धन की लूट के चक्कर में लखनऊ के दो-दो सीएमओ की हत्या की गयी। श्री यादव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सरकार ने अलीगढ, आगरा, मथुरा और ग्रेटर नोएडा में जमीन अधिग्रहण के मामले में जब किसानों ने बाजार दर पर मुआवजे की मांग की तो उन गोलियां बरसा दी गयीं।

राजनेताओं ने किसानों की मदद करनी चाही तो उनको गिर तार कर लिया गया। यह बसपा के कार्यकाल में हुआ ऐसे में यह किस प्रकार कहा जाए कि बसपा सरकार जनता की हितैषी सरकार है। आश्चर्य की बात यह रही कि सरकार ने किसानों को अपराधी बनाते हुए उस पर ईनाम घोषित कर दिया। जनता की आवाज दबाने वाली सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए उसे सत्ता से बाहर कर देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+