मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर, दो पुलिसकर्मी व एक कमाण्डो शहीद

नक्सल विरोधी प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार भामरागढ क्षेत्र के भीतरी इलाके में स्थित तादगांव और नावारगुंडा गांवों में गुरूवार सुबह साढे सात बजे सीआरपीएफ और गढ़चिरौली पुलिस कमांडों ने नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान एक कमांडों को गोली लगने से मौत हो गई और दो अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकाप्टरों की मदद ली गई।
अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमे एक की पहचान दलम नेता के रूप में की गई है और दूसरे की पहचान की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि इस मुठभेड़ के बाद सभी नक्सली इलाका छोड़कर भाग गये है।












Click it and Unblock the Notifications