लड़की घोड़ी चढ़ी तो खाप को हुआ ऐतराज़
हरियाणा।
भिवानी के ठेठ ग्रामीण माहौल में पली-बढ़ी खापड़ीवास गांव की मोनिका ने अपनी शादी में घुड़चढ़ी की रस्म अदा करके अपने हौंसले से बदलाव की नई इबारत तो लिख डाली लेकिन आमराण खाप लड़की की घुड़चढ़ी पर एतराज जताते हुए प्रदेश की अन्य खापों के समर्थन में आ गई है। id="toptextpromo">5
मई को जब मोनिका पगड़ी पहन आत्मविश्वास से घोड़ी पर बैठकर गांव की गलियों में निकली तो सदियों के तमाम बंधन एक ही झटके में टूट गए। लेकिन रूढि़वादिता के प्रचलित हरियाणा में खापें इस परिवर्तन के विरोध में खड़ी हो गई हैं। शनिवार को जुई में खाप प्रधान भूप सिंह के निवास पर हुई एक पंचायत में लड़की के घुड़चढ़ी को सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ बताया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>खाप
में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने एक सुर में घुड़चढ़ी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लड़की तो सभ्य समाज का गहना है। समाज के कुछ लोग उसे बराबरी का दर्जा दिलाने के नाम पर बरगला रहे हैं। आमराण खाप प्रधान भूप सिंह ने खाप पंचायत में कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बनाए गए समाज के ताने-बाने को एक सोची समझी चाल के तहत तोड़ा जा रहा है। समाज में लड़की को पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है। उसके साथ खाने-पीने, पढ़ाने में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। इससे पहले बाढड़ा सिंदोलिया ब्राह्मण खाप चौरासी भी इसका विरोध कर चुकी है।











Click it and Unblock the Notifications