पेट्रोल के बाद अब रसोई गैस, डीजल के दाम बढ़ेंगे

रविवार को मीडिया से मुखातिब हुए प्रणब मुखजी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों पर सरकार का बस नहीं चलता, क्योंकि इसे जून 2010 से नियंत्रण मुक्त कर दिया गया है। यह सभी अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करते हैं। ऐसे में पेट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिये जा सकते हैं।
यही नहीं प्रणब मुखर्जी ने जनता पर एक और वार करते हुए जल्द ही रसोई गैस और डीजल के दमों में बढ़ौत्तरी के संकेत भी दे दिये। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह डीजल व गैस के दामों पर विचार करने के लिए एक बैठक बुलाई गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक डीजी के दामों में 5 रुपए और एलपीजी पर 20 से 26 रुपए तक की वृद्धि की जा सकती है।
तो फिर तैयार रहिये सरकार के एक और महंगाई बम के लिए। जाहिर है, अगर डीजल और गैस के दाम बढ़े तो खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर रोज मर्रा की वस्तुएं भी महंगी होंगी और इस पर विपक्षी दल जमकर आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications