पैट्रोल की आग से झुलसा लोगों का बजट, हैरान सरकार के नुमाइंदे

Petrol Pump
नई दिल्ली। पैट्रोल के दाम क्या बढ़ा, आम जनता के बजट में आग लग गई। हर कोई दर्द से कराह उठा लेकिन सरकार है कि उसके बाल पर जूं तक नहीं रेंग रही। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे क्या आये, सरकार ने राजनीतिक पैंतरा चला औऱ बढ़ा दिये पैट्रोल के दाम। इस बात को लेकर जहां आम आदमी परेशान है वहीं केन्द्र सरकार के कुछ नुमांइदे भी इस बात से काफी हैरान हैं।

मुरादाबाद से कांग्रेस सासंद मो. अजहरूद्दीन ने एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए खुद ये बात कही कि वाकई में 5 रूपये पैट्रोल का दाम बढ़ना आम आदमी के लिए काफी परेशानी का सबब है, मैं खुद हैरान हूं कि सरकार ने ये कदम कैसे उठा लिया?

वहीं पैट्रोल के बढ़े दामों के लेकर जहां विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है वहीं रामपुर में भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी ने केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि...आप लोग खुद ही देख लीजिये..जब रात हैं ऐसी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा....मतलब ये कि सिर्फ दो जगहों पर कांग्रेस के जीतने पर ये हाल है अगर पूरी सत्ता उसके हाथ में दे दी जाये तो देश की जनता का हाल क्या होगा?

हैरानी तो इस बात की है कि देश के प्रधानमंत्री पद पर वो व्यक्ति है जिन्हें दुनिया के अच्छे अर्धशास्त्रियों में गिना जाताहै। वहीं प्रवीण मनमोहन सिंह इस पूरे मुंद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। गौरतलब है कि इस समय दूध से लेकर पैट्रोल तक हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं और देश का आम आदमी खून के आंसू रो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+