लखनऊ हज हाउस की छत गिरी 1 की मौत
सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में बनी भूमिगत पार्किंग के रै प की छत बनाने का कार्य पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। छत बनाने के लिए लगाए गयी बल्लियां आदि रविवार को अचानक गिर गयीं।
इस दौरान निर्माणाधीन छत के नीचे करीब एक दर्जन मजदूर कार्य कर रहे थे। छत गिरने से मजदूर मलबे के नीचे दब गये, जिनमें से एक मजदूर अनिल (20) की मौत हो गयी जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव मुह मद शहाबुद्दीन हज हाउस पहुंच गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी है, जबकि दो अन्य मामूली रूप से घायल हैं।
श्री शहाबुद्दीन ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए। घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों का कहना था कि भूमिगत पार्किंग पर निर्माणाधीन छत पर काम चल रहा था। छत ढालने के लिए तैयार किए गये ढोले पर मजदूर काम कर रहे थे उसी वक्त शटरिंग में लगी बल्ली टूट गयी, जिससे पूरा ढोला गिर गया। शटरिंग गिरने से मजदूर नीचे गिरे और सरिया व बल्लियों के बीच फंस गये। काफी प्रयासों के बाद मजदूरों को मलबे से निकाला जा सका।
हादसे के दौरान राजाजीपुरम निवासी मजदूर अनिल की मौत हो गयी तथा कई मजदूर घायल हो गये। घायल कामिनी (30) नन्दिनी (20) को हज हाउस के निकट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायल नौमीलाल (25) को ट्रामा सेण्टर भेजा गया। पुलिस के अनुसार निर्माण कार्य नागफनी इन्फ्रास्ट्रक्चर क पनी के ठेकेदार मौलवीगंज निवासी मुह मद आलम की देखरेख में हो रहा था। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की तैयारी शुरू हो गयी है।













Click it and Unblock the Notifications