फ्रेंडशिप क्लब व मसाज पार्लर के धंधों का खुलासा, 25 गिरफ्तार

शिकार को मीठी-मीठी बातों में फंसाकर खाते में रुपये जमा कराने का काम युवतियां करती थीं। इसकी एवज में उन्हें आठ से 10 हजार रुपया प्रतिमाह तथा पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। गिरोह का सरगना हनीमून नाइट फ्रेंडशिप क्लब सहित प्रतिज्ञा मसाज सर्विस, शीला मसाज पार्लर व काकुल मसाज पार्लर के नाम से इश्तहार दे कर लोगों को जाल में फंसा रहा था।
जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर वहां मौजूद 20 युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया। युवतियों की उम्र 19 से 24 के बीच है। दफ्तर की सुपरवाइजर 40 वर्षीय महिला है। युवतियों को नौकरी के लिए वही लेकर आती थी। गिरोह एक दिन में तकरीबन डेढ़ लाख तक कमा लेता था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हनीमून नाइट फ्रेंडशिप क्लब में फोन करने वाले लोगों को पहले एक हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा जाता था।
इसके लिए गिरोह के लोग उन्हें एक खाता नंबर देते थे। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उन्हें सात हजार, पांच हजार व तीन हजार की तीन कैटगिरी दी जाती थी। पैसा जमा कराने के बाद लड़कियों उनसे बात करती थीं।ग्राहक के पास पैसा खत्म होती ही युवती उसका फोन उठाना बंद कर देती थीं। गिरोह के लोग मसाज पार्लर ट्रेनिंग सेंटर में सिर्फ पुरुष ग्राहक का फोन उठाते थे।
उनसे भी रजिस्ट्रेशन के लिए पहले एक हजार रुपया खाते में जमा करने कहा जाता था। बाद में युवती फोन कर ग्राहक को कहती थी कि उसे महिला ट्रेनर मसाज की ट्रेनिंग देंगी। इसके लिए उन्हें सात हजार रुपया के अलावा मसाज कीट के लिए 3750 रुपया और जमा कराने होंगे। लोग जब पूरा पैसा जमा करवा देते थे इसके बाद ठग उनका फोन सुनना बंद कर देते थे। पुलिस ने बताया कि पांच बैंक अकाउंट का पता चला है। सभी अकाउंट को फ्रीज करा दिया है। गिरोह सरगना राजेश सिंह कुतुबगढ़ का रहने वाला है। करीब तीन सालों से इसी तरह लोगों को चूना ला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications