तमिलनाडु में जया की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
चेन्नई।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जयाललिता की पार्टी एआईएडीएमके की जबरदस्त जीत के एक दिन बाद तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के.वी थंगकाबालु ने चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। id="toptextpromo">चेन्नई
में मीडिया को संबोधित करते हुए थंगकाबालु ने कहा वो अपना इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को भेजेंगे और इस मुद्दे पर वो ही फैसला करेंगी। हांलाकि उन्होंने अपनी साफ करते हुए कहाकि किसी भी पार्टी को एआईएडीएमके से मिली हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा वो जनता के फैसले का सम्मान करते हैं। इस विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु में एआईएडीएमके गठबंधन को 203 सीटों पर जीत मिली है और डीएमके गठबंधन को कुल31 सीटों से संतोष करना पड़ा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
जयाललिता
की पार्टी एआईएडीएमके गठबंधन को 234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिला है। एआईएडीएमके ने कुल 160 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जिसमें से उसे 150 सीटों पर जीत हासिल हुई।











Click it and Unblock the Notifications