मायावती का जश्न सरकार के पतन का जश्न : सपा
लखनऊ।
प्रदेश की मायावती सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने जश्न मनाया तथा ढरों घोषणाएं की वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार के पतन का जश्न है। गोरखपुर के पिपराइज की विधान सभा सीट जीत के बाद सपा अध्यक्ष ने प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं ने अपना निर्णय सुना दिया है। श्री यादव ने कहा कि पिपराइच का परिणाम यह बताने के लिए काफी है कि जनता मायावती के शासन से खुश नहीं है। id="toptextpromo">श्री
यादव ने कहा कि सपा के उम्मीदवार को जिताकर मतदाताओं ने राज्य में परिवर्तन का संदेश दिया है। उनका कहना है कि यह परिणाम वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की ही झलक है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार का समय समाप्त हो रहा है और बहुजन समाज पार्टी राज के पिछले चार साल पत्थरों, लूट, बलात्कार, हत्या एवं किसानों पर अत्याचार के नाम रहे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>श्री
यादव ने कहा कि यह प्रदेश की विड बना है कि सरकारी अधिकारी पार्र्टी के प्रवक्ता के समान बयान दे रहे हैं वे अपनी सेवा नियमावली का उल्लघंन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मु यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान राज्य को सिर्फ बर्बाद ही किया है और उपलब्धि के नाम पर जनता के पास ऐसा कुछ भी नहीं जिसे वह अपना कह सके।











Click it and Unblock the Notifications