विधान परिषद को पुनर्जीवित करेंगी ममता बनर्जी

Mamata Banerjee
कोलकाता। महिलाओं के प्रति उच्‍च स्‍तर का सम्‍मान रखने वाली ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के मुख्‍यंत्री पद से महज चंदकदम दूर हैं। त्रिणमूल कांग्रेस के विधायक दल की बैठक रविवार को होगी, जिसमें ममता बनर्जी को नेता चुना जाना तय है।

34 साल बाद बंगाल में तख्‍ता पलट करने वाली त्रिणमूल कांग्रेस के प्रवक्‍ता के मुताबिक रविवार को होने वाली बैठक में नवनिर्वाचित विधायक अपनी नेता को औपारिक रूप से चुनेंगे। 227 सदस्‍यों वाली विधानसभा में त्रिणमूल के कुल 184 विधायक जीतकर आये हैं। ये सभी 42 कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनायेंगे। रविवार की सुबह ममता बनर्जी ने राज्‍यपाल एमके नारायणन से भेंट की।

मां, माटी और मानुष की जीत बताने वाली ममता बनर्जी विधान परिषद को पुनर्जीवित करने की तैयारी में अभी से जुट गई हैं। ममता ने कहा कि वो जल्‍द ही विधान परिषद का गठन करेंगी, इस बारे में वो केंद्रीय वित्‍त मंत्री प्रणब मुखर्जी से चर्चा भी करेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक विधान परिषद में ममता अपने उन साथियों को आगे लाने की तैयारी में हैं, जिन्‍होंने वाम दलों के खिलाफ सिंगुर और नंदीग्राम आंदोलन में उनका साथ दिया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 21 मार्च 1969 में विधान परिषद भंग कर दी गई थी, जिसे वाम दलों ने कभी शुरू करने की कोशिश तक नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+