सिरसा में दिन दहाड़े 9 लाख रुपए की लूट

Four armed miscreants looted Rs. 9 lakhs
सिरसा। ऐलनाबाद खंड के गांव मिठी सुरेरां के निकट शुक्रवार प्रात: वृद्धावस्था पेंशन बांटने जा रहे एक युवक से चार युवकों ने हथियारों की नोक पर नौ लाख रुपये की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त विवरणानुसार हरियाणा सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन बांटने का काम एक्सिस बैंक को दे रखा है।

एक्सिस बैंक ने भी इस कार्य को आगे फिनो नामक कंपनी को ठेके पर दिया हुआ है। इसी फिनो कंपनी का ब्लॉक कॉर्डिनेटर हर महीने गांवों में जाकर अपने एजेंटों की उपस्थिति में वृद्धों को पेंशन राशि का वितरण करता है। ऐलनाबाद का ब्लॉक कॉर्डिनेटर अशोक वर्मा पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव गिंदड़ा तहसील रानियां को गांव हुमायूंखेड़ा, रत्ताखेड़ा व तलवाड़ाखुर्द में वृद्धावस्था पेंशन का वितरण करना था।

शुक्रवार प्रात: करीब 9:15 बजे अपने काले रंग के मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा रोड से गांव तलवाड़ाखुर्द की ओर जा रहा था। उसके पास बैग में 9 लाख रुपये व एक लैपटॉप भी था। मोटरसाइकिल पर चलते समय वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। गांव मिठी सुरेरां बस स्टैंड के पास अचानक पीछे से आई बिना नंबर की एक लाल रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसका रास्ता रोक लिया। गाड़ी रुकते ही स्कॉर्पियो में सवार चार युवकों ने उस पर हथियार तान दिए। एक युवक उतर कर उसके पास आया और उसे मुक्के मारने लगा।

इससे उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन गिर गया और वह घबरा गया। तभी लुटेरों ने उसके मोबाइल फोन को उठा लिया और उसका लैपटॉप व बैग में रखी 9 लाख रुपये की राशि छीन ली तथा मोटरसाइकिल लॉक करके उसकी चाबी भी ले ली। उक्त लुटेरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और उससे लूटी गई नगदी व अन्य सामान लेकर वहां से फरार हो गए। अशोक ने तुरंत घटना की सूचना एक्सिस बैंक को दी तथा किसी राहगीर का फोन लेकर आसपास के गांवों में नियुक्त अपने एजेंटों को मौके पर बुलाकर पुलिस को सूचित किया।

अशोक वर्मा ने बताया कि उसने बुधवार को सांगवान चौक, सिरसा स्थित एक्सिस बैंक से गांवों में वृद्धावस्था पेंशन बांटने के लिए पेमेंट निकलवाई थी। जिसमें से उसने गुरुवार को गांव मिठी सुरेरां में वृद्धावस्था पेंशन बांट दी थी। अशोक ने बताया कि बुधवार को जब वह बैंक से पेमेंट निकलवाने गया था, उस समय उसके पीछे एक 28-30 वर्ष का संदिग्ध युवक था, जिसने उसका काफी देर तक पीछा भी किया था। लूटपाट की घटना की सूचना पाकर सीआईए सिरसा के अमर सिंह व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने अशोक के बयानों के आधार मामले की जांच शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+