राजस्थान: बीएसएफ का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत

Helicopter Crashed
नई दिल्ली। राजस्थान के पहाड़ी इलाके सिरोही में सीमा सुरक्षा बल का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार सभी चार लोगों की मोत हो गई। ये हादसा शुक्रवार शाम हुआ। ये दुर्घटना उस समय हुई जब चेतक हेलीकॉप्टर ने गुजरात के गांधीनगर से राजस्थान में जोधपुर के लिए उड़ान भरी।

इस हेलीकॉप्टर ने गांधीनगर से 2.20 जोधपुर के लिए वापसी की उड़ान भरी मगर 3.15 के करीब एयर ट्रैफिक कंट्रोल रुम से इसका संपर्क टूट गया। जानकारी के मुताबिक 3.30 बजे के करीब ये हेलीकॉप्टर फतेहपुरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हे गया। इस दुर्घटना में निजी विमान कंपनी पवन हंस का एक कैप्टन (पायलट) और फ्लाइट इंजीनियर के साथ बीएसएफ के को-पायलट और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

पिछले एक महीने में ये देश में चौथी हेलीकॉप्टर दुर्घटना है। इससे पहले 22 अप्रैल को सिक्किम में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सेना के चार जवान मारे गए थे। ये हादसा तवांग में पवन हंस के हेलीकॉप्टर दुर्घटना से महज चार दिन बाद हुआ। तवांग में हुए हादसे में 7 लोग मारे गए थे। और इसके बाद 30 अप्रैल को अरुणाचल के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के साथ अन्य चार व्यक्तियों का मौत भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+