दिल्‍ली से भी गायब हुई आदर्श घोटाले की फाइल

CBI
नई दिल्‍ली। मुंबई की आदर्श सोसाइटी में हुए घोटाले की जांच क्‍या खाक पूरी हो पायेगी? हेडलाइन पढ़ते ही यह सवाल आपके मन में भी दौड़ गया होगा, जी हां मुंबई के पर्यावरण मंत्रालय के बाद अब दिल्‍ली स्थित पर्यावरण मंत्रालय के कार्यालय से आदर्श घोटाले की कुछ फाइलें गायब हो गई हैं। फाइलें कैसे गायब हुई, कहां गईं, इस पर मंत्रालय मौन है।

केंद्रीय जांच ब्‍यूरो के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कार्यालय से वो फाइल गायब है, जिसमें पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राज्‍य सरकार को भेजे गये पत्र रखे थे। ये वो पत्र थे, जिनमें पर्यावरण नियमों के उल्‍लंघन पर कार्रवाई करने की बात कही गई थी। इसमें वो पत्र भी था, जो मंत्रालय ने सोसाइटी को दिया था, कि वो सरकार से एनओसी लेकर आये।

यह मामला तब सामने आया जब सीबीआई का अधिकारी पिछले सप्‍ताह एमओईएफ कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने जब फाइल मांगी तो कार्यालय प्रशासन उन्‍हें फाइल मुहैया नहीं करा सका। यहां तक कार्यालय में तैनात अधिकारी ने अंत में यह कह दिया कि फाइल मिल नहीं रही है, लगता है खो गई।

गौरतलब है कि आदर्श घोटाले को लेकर सीबीआई की जांच जारी है, इस जांच के अंतर्गत महाराष्‍ट्र के शहरी विकास विभाग के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आदर्श सोसाइटी की बिल्डिंग में जमकर नियमों का उल्‍लंघन किया गया है। इस मामले में महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+