20 मई तक कोर्ट ने दी कनिमोझी को राहत

गौरतलब है कि 2जी मामले में पूर्व केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ए राजा को सहयोग प्रदान करने की आरोपी कनिमोझी ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दी थी। 20 मई को यदि कोर्ट का फैसला कनिमोझी के विरुद्ध जाता है, तो उन्हें तिहाड़ जेल जाना होगा। 70 हजार करोड़ का घोटाला करने में उनके सहयोगी ए राजा पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।
इस अदालत का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया है, जो सिर्फ 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से संबंधित मामलों का निपटारा करने के लिए बनायी गई है। सीबीआई की विशेष अदालत में कनिमोझी के अलावा कलिग्नार टीवी के सीईओ व एमडी शरद कुमार ने भी जमानत याचिका दी है। कनिमोझी का केस राम जेठमलानी लड़ रहे हैं।
सीबीआई का आरोप है कि कनिमोझी ने ए राजा के साथ मिलकर 2जी घोटाले की साजिश रची और कलिग्नार टीवी के माध्यम से उन्हें घूस पहुंचाई। कलिग्नार टीवी में कनिमोझी और शरद कुमार की 20-20 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। बाकी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल की है।












Click it and Unblock the Notifications