विवाह समारोह से लौट रहे चार युवकों की सडक दुर्घटना में मौत

छपार थाना अन्तर्गत एक वैगन आर गाड़ी जो हरिद्वार की ओर से लौट रही थे टैंकर से टकरा गयी। पुलिस का कहना है कि कार काफी रफ्तार से थी कार में सवार चार युवक हरिद्वारा में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। जिले के थाना छपार क्षेत्र के गांव बिजोपुरा के निकट आमने-सामने की इस भिड़त की आवाज काफी दूर तक सुनायी दी।
गाडिय़ों के टकराने के वक्त आस-पास से गुजर रहे लोगों ने देखा की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने वैनन आर के भीतर का नजारा देखा तो चार युवकों की मौत हो चुकी थी जबकि एक बुरी तरह ये घायल थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर आकर ग्रामीणों की मददे से मारे गए युवकों मनोज(30), सुनील(28), रवि (29) व पंकज (25) के शव बाहर निकाले गए।
पुलिस ने देखा की एक युवक विनीत जो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने विनीत को तत्काल चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि युवक हरिद्वार के एक विवाद समारोह से वापस लौट रहे थे। युवकों द्वारा शरीब पीए जाने की किसी भी घटना से पुलिस ने फिलहाल इनकार कर दिया पुलिस का कहना है कि यह बात युवकों के मेडिकल के बाद ही पता चल सकेगी। वहीं पुलिस ने इस बात की आंशका अवश्य जतायी कि हो सकता है कि कार चालक की आंख लग गयी और वह सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया हो।












Click it and Unblock the Notifications