ऑनर किलिंग : बेटियों के खून से रंगे मांओं ने हाथ
लखनऊ।
इज्जत की खातिर अपनों को मौत के घाट उतारने की बात नई नहीं है मगर इस बार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में इज्जत की खातिर खून बहाने का जो मामला सामने आया है उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ऑनर किलिंग में इस बार खून से हाथ रंगे हैं दो मांओ ने। दोनों ने बेटियों की मौत के लिये एक ही रात मुकर्रर की और तरीका भी एक जैसा ही अपनाया। दोनों मांओं ने मिलकर एक-एक कर दोनों युवतियों को फांसी पर लटका दिया। दोनों के घर के बीच लगभग 50 मीटर का फासला है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार जनपद बागपत के मुगलपुरा में रहने वाली जाहिदा (18) पुत्री स्व. जरीफ और हुसनो (24) पुत्री स्व. इस्लाम मवींकला के एक स्कूल में मजदूरी करते हुए प्रेम संबंध दो बिहारी मजदूरों से हो गए। करीब 15 दिन पूर्व परिजनों को चकमा देकर दोनों प्रेमियों के साथ फरार हो गईं। तीन दिन पूर्व अचानक दोनों युवतियां कोतवाली पहुंची और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने प्रेमियों के साथ धर्म परिवर्तन कर विवाह रचा लिया है। जाहिदा की गुमशुदगी दर्ज थी तो इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दोनों
लड़कियां इस जिद पर अड़ी थीं कि वे अपने घर न जाकर प्रेमियों के साथ ही रहेंगी। मामला बढ़ता देख दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जिस पर एसडीएम ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को दोनों युवतियों के बयान होने थे। सुबह के समय दोनों युवतियों के घर में चीख-पुकार मच गई तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। दोनों के घर के अंदर जाहिदा और हुसनो के शव फांसी पर लटके थे। बाद में जाहिदा की मां खातून और हुसनो की मां सुबरातो ने कुबूल किया कि इज्जत की खातिर उन दोनों ने एक साथ मिलकर पहले जाहिदा और फिर हुसनो को मौत के घाट उतार दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।











Click it and Unblock the Notifications