उत्तर प्रदेश में ट्रेन की चपेट में आई बस, 2 मरे

फर्रुखाबाद जिले के कासंगज के मऊ दरवाजे के निकट बनी मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर एक बड़ा हादसा हो गया। रेल का आने का समय था और लोग जल्दबाजी में ट्रेन के आगे से निकल रहे थे। तभी एक निजी बस उधर से गुजरी उसने देखा की ट्रेन अपनी र तार से चली आ रही है फिर उसने बस रोकने की बजाय र तार बढ़ा दी। ट्रेन के आगे से निकलने बस चालक ने र तार तो बढ़ायी लेकिन रेल पटरी के निकट पहुंचने पर उसने देखा की कि समाने से कुछ वाहन चले आ रहे हैं। उसे बस की रफ्तार कम कर रोकने की कोशिश की।
बस तो रूक गयी लेकिन बस का अगला हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से चालक और क्लीनर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गये। घायलों को तुरन्त निकट के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस अधिकारी व रेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना था कि प्रथम दृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि दुर्घटना में बस चालक की लापरवाही रही जिस कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल दुर्घटना के बाद रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। रेल अधिकारियों ने मौके पर मलबा साफ कराया जिसके बाद यातायात संचालित हो सका।












Click it and Unblock the Notifications