महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन शुरू: बाल ठाकरे
मुंबई।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव की वोटिंग मशीने खुलने के बाद शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कहा कि इन परिणामों से तो यही लगता है कि महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन का पतन शुरू हो गया है। ठाकरे ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत को कांग्रेस अपनी जीत समझने की भूल मत करे, वो त्रिणमूल की जीत है और उसकी असली हकदार ममता बनर्जी हैं। id="toptextpromo">ठाकरे
ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की हार अन्य राज्यों में भी बड़े परिवर्तन का इशारा कर रही है। इस हार से मराठी मानुस के दिल और दिमाग पर भी असर होगा और वो खुद भी सत्ता में परिवर्तन चाहते हैं। 2014 में प्रस्तावित महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक आते-आते यहां की जनता के मन में क्या छवि है, यह स्पष्ट हो जायेगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>तमिलनाडु
और बंगाल में सत्ताधारी हार को अच्छे संकेत बताते हुए ठाकरे ने कहा कि यह संकेत है भाजपा-शिवसेना-आरपीआई गठबंधन की भावी जीत का। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस का भी यही हाल अगले चुनाव में महाराष्ट्र में होना है।











Click it and Unblock the Notifications