तमिलनाडु : जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं जयललिता
तमिलनाड़। विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके भारी बहुमत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है। जयललिता की भारी बहुमत की बढ़त से उनके समर्थकों में काफी उल्लास है।
बात करें अगर समर्थकों की तो वह जयललिता के घर के बाहर एकत्र है और जीत के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि अब तक 207 सीटों के रुझानों में वह 164 सीटों पर आगे हैं। वहीं दोबारा से सत्ता पर कब्जा जमाने की आशा कर रही डीएमके का हारना लगभग तय दिख रहा है। वह मात्र 50 सीटों पर ही बढ़त बना सकी है।
234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतगणना पूर्व सर्वेक्षण में माना जा रहा था कि डीएमके और एआईएडीएमके के बीच कांटे की टक्कर होगी। कुछ सर्वेक्षण डीएमके की जीत के बारे में आश्वस्त थे तो कुछ एआईएडीएके को विजेता बता रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications