पंजाब: भाजपा के चार मंत्रियों का इस्तीफा

मालूम हो कि भाजपा से पंजाब सरकार में मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, स्वर्णा राम, मास्टर मोहन लाल और लक्ष्मीकांता चावला कैबिनेट मंत्री और सुखपाल सिंह नन्नू एवं अरुणेश शाकर मुख्य संसदीय सचिव हैं। इन सबने भाजपा मंत्रियों और कोर ग्रुप की लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक के दौरान शांता कुमार को अपने इस्तीफे दिए। दिनभर भाजपा की बैठकों का दौर चलता रहा।
पहले दोपहर 12 बजे हिमाचल भवन में बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बाद में इसका समय शाम पांच बजे कर दिया गया। बैठक पांच बजे भी नहीं हो पाई, लेकिन सात बजे पंजाब भवन में हुई। शांता कुमार ही सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए राजी करने के साथ ही पार्टी नेताओं के साथ मिलकर नए मंत्रियों के नाम फैसला करेंगे, लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया कि इससे अकाली दल के साथ उसके संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications