बंगाल की पहली, देश में चौदहवीं महिला सीएम बनीं ममता

ऐसा नहीं कि चुनाव जितने के बाद ममता बनर्जी ही महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही है बल्कि उनके साथ ही जयललिता भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने जा रही है मगर वह पूर्व में भी दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। यह जानने के बाद अब आप अपने अंर्तमन में अबतक के महिला मुख्यमंत्रीयों के नाम को याद कर रहे होंगे। तो दिमाग पर ज्यादा जोर डालने की जरुरत नहीं हैं आईए हम आपको आजादी के बाद से अबतक की मुख्यमंत्री बनी महिलाओं के नाम की याद ताजा करा देतें हैं।
1947 के बाद से मुख्यमंत्री बनी 13 महिलाओं के नाम
1. सुचेता कृपलानी- 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही सुचेता भारत की पहली ऐसी महिला था जिन्हे यह पद संभालने का अवसर प्रदान हुआ। सुचेता कृपलानी स्वंतंत्रता सेनानी थी और कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखती थी।
2. नंदनी सतपाता- नंदनी 1974 से लेकर 1976 तक उडि़सा की मुख्यमंत्री रही और वह भी कांग्रेस से ताल्लुक रखती थी।
3. शशीकला ककोदकर- शशीकला गोवा की दूसरी मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें 1973 में उनके पिता दयानंद के निधन के बाद इस पद पर नियुक्त किया ग्या था।
4. अनवरा तैमूर- 1980 से 1981 तक असाम की मुख्यमंत्री रही और मगर राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद उन्हें इस पद को त्यागना पड़ा।
5. जानकी रामचंद्रन- एआईएडीएके के संस्थापक एमजीआर के मौत के बाद उनकी पत्नी जानकी रामचंद्रन महज कुछ दिनों के लिय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला।
6. जयललिता- फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद 1991 में जयललिता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। उसके बाद 2001 से लेकर 2006 तक वह दुबार इस पद पर विराजमान रही और अब एक बार फिर वह इस पदभार को संभालने जा रही हैं।
7. मायावती: बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रिमो मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैइ चुकी हैं। 1995 से 2003 तक छोटे समय के लिये तीन बार और अब वर्तमान में भी वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं।
8. राजिंदर कौर- कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखने वाली राजिंदर कौर ने 1996 में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
9. राबड़ी देवी- अपने पति लालू प्रसाद यादव के हटते ही 1997 से लेकर 1999 तक उन्होंने बिहार के मुखिया का पद संभाला। उनका सफर यहीं नहीं समाप्त हुआ और वह एक साल के दुबारा मुख्यमंत्री बनी मगर उनका कार्यकाल 1999-2000 तक रहा।
10. सुषमा स्वराज- 1998 में मात्र दो माह के लिये सुषमा स्वाराज दिल्ली की मुख्यमंत्री रही।
11. शीला दीक्षित- 1998 से लेकर अबतक शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है और वर्तमान में भी यह पद भार उन्हीं के पास है।
12. उमा भारती- भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वर्ष 2003-2004 तक उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रही।
13. वसुंधरा राजे- 2003 से लेकर 2008 तक राजे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications