दिग्विजय ने ममता को दी बधाई, बोले- भाजपा है कहां?

Digvijay Singh
नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में त्रिणमूल और कांग्रेस के गठबंधन को जीत की ओर अग्रसर होते देख कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुशी जताई और ममता बनर्जी को बधाई दी। साथ ही उन्‍होंने असम में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए पार्टी को बधाई दी। लेकिन जब उनसे भाजपा के बार में पूछा गया, तो वो बोले भाजपा है कहां?

जी हां अब दिग्विजय सिंह भाजपा पर कटाक्ष कर रहे हैं कि वो तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पोंडिचेरी में से कहीं भी कांग्रेस का कुछ उखाड़ नहीं पायी। दिग्विजय सिंह ने ममता बनर्जी के बारे में कहा कि आखिरकार ममता दीदी का 25 साल का संघर्ष रंग ले ही आया।

उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी ने क्‍या नहीं सहा, उनका अपमान किया गया, उनका कई पार्टियों ने तिरस्‍कार किया, हर जगह उनके विरोधी दलों ने उन्‍हें नीचा दिखाने की कोशिश की। लेकिन आज ममता जी का दिन है। यह उनकी जीत का दिन है। पूरी कांग्रेस की ओर से मैं उन्‍हें बधाई देता हूं।

दिग्विजय से जब तमिलनाडु में कांग्रेस के सहयोगी दल डीएमके की हार पर उन्‍होंने कहा कि यह डीएमके का अंदरूनी मामला है, इसलिए वे कुछ नहीं कहेंगे, रही बात घोटालों की तो अभी किसी पर आरोप पूरी तरह सिद्ध नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+