दुबई की बजाए पाकिस्तान में दाऊद के बेटे की शादी

सूत्रों के मुताबिक इस शादी में मुंबई से दाऊद का कोई भी रिश्तेदार शामिल नहीं होगा। सुनने में आया है कि दाऊद दुबई की बजाए पाकिस्तान को ज्यादा महफूज समझता इसलिए उसने अपने बेटे की शादी पाकिस्तान में करना तय किया है। भारत का भगोड़ा दाऊद दुनिया के दस कुख्यात आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। पकड़े जाने के डर से दाऊद ने अपना बेस दुबई से पाकिस्तान में बसा लिया है। दाऊद यहां कराची के एक अमीर इलाके में रहता है।
दाऊद के बेटे मोइन की पत्नी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई बिजनेस मैन की बेटी है। दाऊद की सबसे बड़ी बेटी मारुख की शादी साल 2005 में पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई थी। अमेरिका द्वारा पाकिस्तान में अलकायदा सरगना लादेन को मार गिराए जाने के बाद दाऊद पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है और इसीलिए उसने अपने बेटे की शादी में हजारों मेहमानों की सूची छो़टी करके सिर्फ कुछ सौ लोगों को ही शादी में बुलाया है।












Click it and Unblock the Notifications