असम में भारी बहुमत से जीते तरुण गोगोई
गुवाहाटी। अमस विधानसभा चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। यहां पर तरुण गोगोई 79 सीटों के साथ सत्ता में दोबारा लौटे हैं। अगप को 8 भाजपा को 4 और अन्य दलों को 35 सीटें मिली हैं।
असम में विधानसभा चुनावों के रुझान गुरुवार की सुबह ही कांग्रेस की ओर झुक गये थे। सुबह से ही कुल 123 सीटों में कांग्रेस 78 सीटों में आगे चल रही थी। तरुण गोगोई की तीसरी बार ताज पोशी होगी।
एक निजी समाचार चैनल से अपने साक्षात्कार में गोगोई ने कहा कि असमें आर्थिक सुधार और उलफा से सफलतापूर्वक बातचीत उनकी जीत की कारण है। विपक्ष में असम गण परिषद और भाजपा नौ सीटों में आगे चल रही हैं। दूसरे दल 30 सीटों में आगे चल रहे हैं।
तरुण गोगोई अपने गढ़ टीटीबार में एजीपी के मोन्टू मोनी से आगे चल रहे हैं। साथ ही गोगोई ने कहाकि उनकी सरकार की छवि बेहद साफ-सुथरी रही है। उनपर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। असम के पूर्व मुख्यमंत्री एजीपी के नेता प्रफुल कुमार महंता समागुड़ी से चुनाव हार गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications