पश्चिम बंगाल में ममता और तमिलनाडु में जयललिता ने मारा मैदान

जबकि अन्य पार्टियां महज 8 सीटों पर आगे हैं। आपको बताते चले कि 18 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ समारोह होगा और आज दोपहर लगभग 2 बजे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अपना इस्तीफा सौपेंगे। आपको बताते चलें कि बंगाल में ममता की जीत के बाद बधाईओं का दौर शुरु हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्र में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने ममता की जीत पर कहा है कि यह उनके व्यक्तित्व का कमाल है जो 34 साल बंगाल में बदलाव देखने को मिला है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि ममता की जीत को लेकर कोलकाता जेल के भीतर भी जश्न का माहौल है। लोगों का कहना है कि हम लोग ममता बनर्जी को जीतते देखना चाहते हैं। वहीं पॉलीटिक्स के जानकारों का कहना है कि बंगाल के लोग लेफ्ट के 34 साल के शासन से उब गए थे। और वो बदलाव लोगों ने ममता बनर्जी के रूप में देखा। वहीं दूसरी तरफ जयललिता की जीत के चलते पूरा तमिलनाडु होली के रंगो से नहा चुका है। गुलाबी रंगो और आतिशबाजी से जयललिता के समर्थक अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि जयललिता को चुनाव जिताने में 2जी स्कैम ने अहम भुमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications