राजस्‍थान: सड़क हादसे में 19 बारातियों की मौत, 62 जख्‍मी

Rajasthan
जयपुर। राजस्‍थान में बुधवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 19 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 60 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। मरने वाले में 11 बराती भी शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है तथा शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। घायलों में लगभग एक दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कंचनपुर थाना इलाके में अनियंत्रित ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार बारातियों में से 11 की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। घायलों को धौलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। की हालत नाजुक बताई जाती है।

पुलिस ने बताया कि मनियां थाना इलाके के गांव खेरली से बच्चू सिंह के पुत्र की बारात कंचनपुर थाना इलाके के गांव लालौनी हार में गई थी। वापसी में लौटते समय बाड़ी धौलपुर मार्ग पर अरूआ नाले के पास ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार बारातियों में से प्रहलाद सिंह, हरिओम वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद, चकोलीराम, मंगलसिंह, केवल सिंह, बल्देवापुरा निवासी मौहरसिंह, गिरराज सिंह, जगरियापुरा निवासी ओमप्रकाश, और मुन्नालाल, तथा आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव बाद निवासी कुलदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी तरफ पाली जिले में बाबरा गांव के निकट ट्वेरा और कार में आमने-सामने हुई टक्कर में दो बारातियों समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि बारह अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक बच्ची और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि रास बाबरा से जोधपुर जा रही बारात की ट्वेरा और सामने से आ रही कार में भिड़ंत होने से तीन ने मौके पर ही जबकि पांच ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। घायलों को बाबरा गांव के निकट सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+