राहुल की राजनीति, बाइक से पहुंचे भट्टा परसौल

राहुल ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि वो उनकी समस्या प्रधानमंत्री के सामने रखेगें और उनकी समस्याओं से उन्हें छुटकारा दिलायेगें। राहुल उस बेबस मां वीरवती के घर भी पहुंचे जिनका बेटा कोहराम की भेंट चढ़ गया और राहुल ने मृतक राजपाल के घरवालों से भी मुलाकात की जिनके शव को उसी के गांव में आने नहीं दिया। गौरतलब है कि नोएडा की लड़ाई राजनीति रंग में रंगती जा रही है।
लेकिन आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को भी रालोद नेता अजीत चौधरी के बेटे जयंत चौधरी ने भी पीड़ितों से मिलने की कोशिश की थी जिसे कि मायावती के आदेशानुसार गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया था लेकिन आज राहुल गांधी के अचानक वहां पहुंतने पर माया की ओर से अभी तक कोई आदेश नहीं आय़ा है, शायद इसलिए कि माया का राहुल को गिरफ्तार करवाना उनके लिए भारी पड़ सकता है।
फिलहाल खबर ये आ रही है कि वहां के एसडीएम ने राहुल से कहा कि वो तत्काल प्रभाव से वहीं से विदा ले ले क्योंकि इलाके में धारा 144 लागू हैं जिसे मजबूर होकर उन्हें कानूनन कार्ववाई करनी पड़ सकती है। फिलहाल राहुल ने वहां साढ़े तीन घंटे बिताये। गांवे वाले राहुल के देखकर काफी खुश हुए हैं उन्हें लगता है कि राहुल उनकी मदद जरूर करेगें। खैर इस मसले पर राहुल और माया का अगला कदम क्या होगा ये तो अभी बताना मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि नोएडा की लड़ाई अब दिल्ली के गलियारों में पहुंच चुकी है।
गौरतलब है कि शनिवार को किसान और प्रशासन के बीच राजमार्ग जाम किये जाने को लेकर ढ़प हो गई थी, किसानों ने रास्ता जाम कर दिया था, जिसके चलते प्रशासन ने हवाई फायरिंग की थी, जिसके बाद मामला एकदम से गर्म गो गया था, किसान एक दम से झल्ला गये थे, इस झड़प में एक गोली डीएम के पैर पर भी लग गई थी और दो कास्टेंबल मारे गये थे।












Click it and Unblock the Notifications