भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई दौड़
लखनऊ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 'रन अगेन्सट करप्शन' कार्यक्रम शुरू कर दिया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हरीश द्विवेदी ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरूद्ध आरम्भ हुई दौड़ को सम्बोधित किया। id="toptextpromo">श्री
द्विवेदी ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार तथा राज्य की बसपा सरकारें जन विरोधी हैं वह जनता की भावनाओं से खेल रही हैं। देश की जनता के पैसों पर मंत्री व अधिकारी मौज कर रहे हैं। राजकोश का दुरूपयोग किया जा रहा है। 'रन अगेन्स्ट करप्शन' के पहले दिन प्रदेश के दस जनपदों में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, गैर राजनैतिक व्यक्तियों, समूहों तथा आम युवाओं ने सुरेश कलमाड़ी, ए. राजा तथा प्रधानमंत्री का मुखौटा पहन तथा हथकड़ी लगाकर दौड़ लगाई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मोर्चा
के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आनन्द शाही के अनुसार मोर्चा का यह कार्यक्रम समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से युवाओं तथा आम लोगों को जागरूक करने के लिए १५ मई तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित किया जाएगा, जिसमें भाजपा व मोर्चा के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी नेतृत्व करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications