2जी घोटाले के जिम्मेदार पीएम भी : जोशी

लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले का सच संसद से जनता तक विषय पर गोष्ठी में बोलते हुए कि श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। लोक लेखा समिति का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में आयोजित अभिनन्दन समारोह में हिस्सा लेने आए श्री जोशी ने कहा कि कुछ मंत्रियों व अधिकारियों ने समिति की जांच प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास किया था ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन पीएमओ की ओर से ऐसा नहीं किया गया।
जोशी ने खासतौर पर संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल, गृहमंत्री पी. चिदम्बरम और संचार व मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल का नाम लिया। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री को पूरे प्रकरण की जानकारी थी लेकिन उन्होंने इस घोटाले को रोकने का प्रयास नहीं किया। श्री जोशी ने जनता के सामने प्रश्न करते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने इसे नहीं रोका तो आखिर कारण क्या थे। वित्त मंत्रालय ने उन्हें क्यों नहीं बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उन्हें सही जानकारी क्यों नहीं दी।
श्री जोशी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री से जवाब चाहता है क्योंकि वह सरकार चला रहे हैं। डा. जोशी ने कहा कि घोटाले की जानकारी के लिए कई कांग्रेसी सांसदों, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव, निर्दलीय सांसदों समेत उन्होंने ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।
पत्रों पर प्रतिक्रिया करते हुए जब प्रधानमंत्री ने तत्कालीन संचार मंत्री ए.राजा से जवाब तलब किया तो राजा ने स्वीकार किया था कि सांसदों की शिकायतें सही हैं। उत्तम न्यायालय ने भी मामले में टिप्पणी की थी, इसके बावजूद स्थितियों में सुधार नहीं हुआ और देश में इतना बड़ा घोटाला हो गया। डा० जोशी ने कहा कि वित्त व संचार मंत्रालय को मिलकर स्पेक्ट्रम का दाम तय करना था लेकिन ऐसा न करके डीएमके के दबाव में केवल संचार मंत्रालय से ही दाम तय होने की बात की गयी।












Click it and Unblock the Notifications