आधी रात से 3 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम

hike in diesel price
जैसा की पहले से इस बात की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही थी कि पांच राज्‍यों में विधान सभा चुनाव की मौजूदा प्रक्रिया समाप्‍त होने के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढोत्‍तरी हो सकती है तो हुआ भी एकदम वैसा ही। आपको बताते चलें कि विधान सभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान आज समाप्‍त हो जाएगा। तो ऐसे में सरकार ने अचानक आम जनता को महंगाई का एक करारा करंट देते हुए डीजल की कीमत में 3 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की घोषणा कर दी ह‍ै।

आपकों बता दें कि सिर्फ डीजल ही नहीं बल्कि पेट्रोल की कीमत में लगभग 4 रुपये और रसोई गैस की कीमत में भी 30 रुपए प्रति सिलेंडर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि तेल कंपनियां पेट्रोल के दामों में आज आधी रात से ही वृद्धि कर सकती है। वहीं डीजल के दाम पर फैसला वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में बुधवार को होने वाली आर्थिक मामलों संबंधी मंत्री समूह की बैठक में होगा।

बैठक में डीजल, घरेलु गैस और केरोसिन के दाम बढ़ाने का फैसला किया जा सकता है। बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने तेल के दाम में बढ़ोतरी पर कहा है कि केंद्र की ये सरकार आम आदमी पर जुल्म कर रही है। सरकार आम आदमी के जेब में जबरन हाथ डाल रही है। बीजेपी इसका विरोध करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+