दिल्ली: लव ट्रैंगल हो सकता है शाभित मोदी की हत्या का कारण
दिल्ली।
शोभित मोदी हत्याकांड में एक के बाद नई बातें सामने आ रही हैं। इस बार छानबीन में यह बात सामने आई है कि शोभित के एप्पल आइफोन से छेड़छाड़ किया गया था। शोभित हमेशा अपने फोन में सिक्योरिटी लॉक लगाकर रखता था मगर घटनास्थल के पास शोभित का फोन बरामद हुआ था उसके सभी कॉल डिटेल गायब हैं। जांच में जुटी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस जांच में सहयोग करने के लिये क्राइम ब्रांच की एक को भी शामिल किया गया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि कड़ी जोड़ने के क्रम में शोभित की नाबालिग गर्लफ्रेंड समेत करीबी दोस्तों से लागातार पूछताछ की जा रही है। id="toptextpromo">पुलिस
का कहना है कि पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे है जिससे घटना के खुलासे में कॉफी मदद मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि वसंत कुंज डी-6 निवासी इंजीनियरिंग छात्र शोभित मोदी की बृहस्पतिवार रात उसके घर के समीप हत्या कर दी गई थी। डीएलएफ मॉल से वह अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड व चार अन्य दोस्तों से मिलकर लौट रहा था। शोभित की छाती व पीठ पर चाकू से चार वार किए गए थे। उसकी शर्ट भी पीछे से फटी थी। एप्पल का आइफोन व महंगी घड़ी तथा पर्स शोभित के पास ही था। पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात में प्रेम त्रिकोण की बात सामने आ रही है। जांच में शोभित की गर्लफ्रेंड का किरदार भी काफी संदेह पैदा कर रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कई
लड़के उसके संपर्क में थे। इनमें डीपीएस नोएडा से पास आउट तथा वर्तमान में एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा एक छात्र भी शामिल है। जांच में एक नया मोड़ उस वक्त सामने आया जब पुलिस को यह पता चला कि एलएलबी प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने वाला वह छात्र आरुषि तलवार का क्लासमेट था। पुलिस का कहना है कि वसंत कुंज में ही रहने वाला एक लड़का शक के घेरे में है। शोभित के घर के समीप रहने वाला यह लड़का तथा एलएलबी छात्र दोनों ही कई बार शोभित की गर्लफ्रेंड से प्रेम का इजहार कर चुके थे। पुलिस इस दिशा में छानबीन कर रही है कि शोभित के मोबाइल फोन के सिक्योरिटी लॉक का पासवर्ड कुछ लोगों को ही पता था। इनमें शोभित की गर्लफ्रेंड के अलावा एक दो और लोग शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications