दिग्विजय पर टिप्पणी करना खत्री को महंगा पड़ा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने वाराणसी से पार्टी के वरिष्ठ नेता खत्री को निलम्बित कर दिया है। उन्हें बनारस में पार्टी के प्रवक्ता पद से भी हटा दिया गया है। श्री खत्री पर आरोप है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह को 'मानसिक रूप से बीमार' बताते हुए उनकी टिप्पणियों का यह कहते हुए विरोध किया था कि सिंह की अनर्गल बयानबाजी से राज्य में कांग्रेस की छवि खराब हुई है।
श्री खत्री द्वारा पार्टी महासचिव पर लगाए गए आरोप से पार्टी की छवि तो खराब हुई ही साथ पार्टी का अनुशासन भी खतरे में आ गया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि एक प्रदेश स्तर का नेता यदि राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता पर टिप्पणी करे तो यह अनुशासन के खिलाफ है। इन बातों को ध्यान में रखते पार्टी ने श्री खत्री को पार्टी से निष्कासित किया। हालांकि उनके निष्कासन के बाद ही पार्टी का एक खेमा उनकी वापसी के प्रयास में जुट गया है।
सूत्रों की माने तो श्री खत्री ने अपने बयान को लेकर पार्टी आला कमान से क्षमा याचना में भी जुट गए है हालांकि अभी तक कोई भी नेता इस बारे में खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। खबरें यह भी आने लगीं कि यदि उनकी पार्टी में वापसी नहीं होती है तो वे आगामी 18 और 19 मई को वाराणसी में कांग्रेस के राज्य स्तरीय अधिवेशन के दौरान धरना भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications