विकीलीक्स: भारत में आतंकी हमलों के पीछे आईएसआई और पाक सेना

Pakistan Army
नई दिल्ली। विकीलीक्स के ताजा खुलासों से पता चलता है कि भारत में आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान सेना का हाथ है। विकीलीक्स से पता चला है कि पाकिस्तानी सेना के इशारों पर आईएसआई आतंकवादियों को भारत में हमले करने के लिए भेजती है।

पाक सेना भारत में टार्गेट तय करती है और टार्गेट को पूरा करने के लिए आईएसआई आतंकवादियों की सप्लाई करती है। ये खुलासा अमेरिका की ग्वांतानामाओ बे जेल में बंद आतंकियों से पूछताछ के दौरान तैयार की गई 800 जांच रिपोर्ट में हुआ है। विकीलीक्स ने एक केबल में आईएसआई और आतंकवादी संगठनों की मिलीभगत का खुलासा करते बताया, साल 2002 में गिरफ्तार एक अलजीरियाई अल कायदा के आतंकवादी ने बताया था कि उसका मकसद 'भारत में ही भारतीयों को मारना' था।

विकीलीक्स खुलासा करता है कि आईएसआई भारत में बम धमाके करवाने, अपहरण और कश्मीरी नागरिकों की हत्या करवाने जैसे कामों में संलिप्त है। भारत में पाकिस्तानी सेना ही टार्गेट निश्चित करती है। विकीलीक्स खुलासों के भारत के दावों को बल मिला है जिसमें भारत हमेशा कहता रहा है कि भारत में आशांति फैलाने और आतंकवादी हमले करवाने के पीछे आईएसआई और पाक सेना का हाथ है।

ये खुलासे इस नजर से भी महत्पूर्ण हैं क्योंकि पाकिस्तान में छुपकर बैठे ओसामा बिन लादेन को एबटाबाद में पाकिस्तानी सेना की छावनी से महज एक किमी दूर मार गिराने के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया में आलोचना का शिकार हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+