गाजीपुर में बीच चौराहे युवक को गोली मारी

लखनऊ। गाजीपुर जिले में बदमाशों ने युवक को सरेआम गोली मार दी गोली मारने के बदमाश असलहा लहराते हुए आसानी से फरार हो गये। बीच चौराहे पर हुई वारदात के बाद आस पास के लोगों ने घायल नीरज को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। उधर रविवार को पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से गाजीपुर पुलिस को मामले की जल्‍द जांच का फरमान पहुंच गया।

गाजीपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र में दोपहर को बारीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। विशम्भरपुर निवासी चन्द्रमा राय का 24 वर्षीय पुत्र नीरज राय घर से किसी काम के लिए निकला। नीरज अभी घस से निकल कर कुछ दूर माल गोदाम रोड पर रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड के बीच चौराहे पर पहुंचा था कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

दिनदहाड़े हुए घटना से चौराहे पर अफरातफरी मच गई लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलिया लगने के बाद नीरज वहीं जमीन पर गिर गया और हत्यारों ने एक कुछ देर रूक कर नीरज को देखा जिसके बाद वे नीरज को मरा समझकर असलहा लहराते हुए फरार हो गय। लोगों ने घायल नीरज को निकट के अस्पताल पहुंचाया। दिन दहाड़े चौराहे पर हुए हत्याकाण्ड के बाद इलाके में दहशत फैल गयी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने लगे। उधर चिकित्सालय भर्ती नीरज की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछतांछ कर हत्यारों का हुलिया जानने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। रविवार की शाम तक पुलिस ने नीरज के परिजनों से भी पूछतांछ की, लेकिन कोई सुराग उनके हाथ नहीं लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+