बुलंदशहर: घर में घुसे बदमाशों ने हत्या कर की लूटपाट
रविवार को पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकन्दराबाद थाना क्षेत्र के तिबारीनगर मोहल्ले में रहने वाले 50 वर्षीय जयचन्द्र के घर बदमाश घुस गए। बदमाशों के आने की आहट पाकर जयचन्द्र व उनकी पत्नी सुमन जग गए। दोनों ने देखा की कुछ लोग उनके घर के भीतर घुस आए हैं पति पत्नी ने बदमाशों का विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने द पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों घायल हो गए। पति की खराब हालत देखकर पत्नी सुमन बेहोश हो गयी। दोनों को घायल अवस्था में छोड़ बदमाशों ने घर में रखे कीमती जेवर व नगदी बटोर ली।
लूटपाट करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब सुमन को होश आया तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग जयचन्द्र के घर पहुंचे जहां देखा की पति पत्नी घायल अवस्था में पड़े हैं लोगों ने घायल द पति को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान जयचन्द्र की मौत हो गई तथा सुमन की हालत ग भीर बनी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने लूटपाट व हत्या का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।













Click it and Unblock the Notifications