उत्‍तर प्रदेश: खेत पर सो रहे तीन किसानों की निर्मम हत्या

Murdered
लखनऊ। एटा जिले के रामपुर-घनश्यामपुर गांव में बदमाशों ने खेत में लगे अलग-अलग ट्यूबवेल पर सो रहे तीन किसानों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सभी किसानों के चेहरे पर वार किए गये जिससे तीनों किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सनसनी खेज घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए डाग्स्क्वायट व फिंगरप्रिंटस विशेषज्ञों को बुलाकरजांच पड़ताल शुरू करा दी।

दर्दनाक घटना एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम गांव में हुई। गांव में रहने वाला दुर्ग सिंह(55) खेत में लगे ट्यूबवेल पर सोने गया था। दुर्ग सिंह के ट्यूबवेल से कुछ दूरी पर दूसरे खेत में धनपाल व राम खिलाड़ी सो रहे थे। सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले तो देखा कि तीनों किसान चारपायी पर लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं। किसानों की लाश देखकर गांव वालों के होश उड़ गए। किसानों के चेहरे धारदार हथियार से बेरहमी से काटे गए थे। तीनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी बलकार सिंह, डीआईजी वीपी त्रिपाठी, एसएसपी लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आला अधिकारियों ने पुलिस को डाग्स्क्वाएट व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद लेकर कातिलों को पकडऩे के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने छानबीन के साथ गांव वालों से भी पूछतांछ की लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा सबूत नहीं लगा जिसके बलबूते व कातिलों को पकडऩे का दावा कर सकें।

गांव वालों के अनुसार दुर्ग सिंह की किसी भी किसान से कोई रंजिश नहीं थी और न ही किसी प्रकार विवाद ऐसे में उसकी हत्या किया जाना किसी की समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस को अब डाग स्कॉवयड का ही भरोसा है कि हो सकता है कि उनके हाथ कोई सबूत लग जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+