सोनभद्र में करंट लगने से 2 मरे आठ घायल
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र में सुबह करीब ग्यारह बजे बैदाड़ गांव में लगे बिजली के पोल से हाईटेंशन का तार टूट कर गिर गया। तार के नीचे गिरने की खबर न तो विभाग को चली और न ही ग्रामीणों को ही इसका पता चला। इसी दौरान उधर से गुजर रही सइदइया गांव निवासी कृपाशंकर की पत्नी मालती देवी व अनिल उसकी चपेट में आ गये।
मालती और अनिल के साथ हुई घटना को अभी लोग समझ भी पाते की पीछे से आ रहे अन्य लोग भी तार की चपेट में आ गये और गंभीर रूप से झुलस गए। सड़क किनारे हुए इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली घर पर सूचना दी जिसके बाद बिजली बंद करायी गयी तब कहीं जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।
रविवार को शाम प्राप्त हुई सूचना के मुताबिक इलाज के दौरान मालती देवी व अनिल की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों को चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए दुर्घटना का मामला दर्ज कर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बिजली घर को घेरकर विरोध दर्ज कराया लेकिन पुलिस व विभाग के आला अधिकारियों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। ग्रामीणों की मांग थी कि घटना के लिए दोषी विद्युत विभाग के अधिकारियों को सजा दी जाए।













Click it and Unblock the Notifications