बिकनी पर देवी की फोटो बनाने वाली कंपनी ने मांगी माफी

लिजा ब्ल्यू स्विम वेयर कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार, हमने अगर किसी की भी भावनाओं को आहत किया है तो हम उससे माफ़ी मांगते हैं और सूचित किया जाता है कि देवी लक्ष्मी की तस्वीर नए सत्र में लिजा ब्ल्यू के स्विमवेयर पर प्रकाशित नहीं होगी। इसके साथ ही फ़ैशन शो के दौरान रैंप पर पेश स्विमवेयर को भी बाजार से हटा लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पिछले सप्ताह सिडनी में रोजमाउंट आस्ट्रेलियन फ़ैशन वीक में जिस माडल को बिकनी पहने हुए रैंप पर उतारा उसकी बिकनी के सामने के हिस्से तथा पिछले हिस्से पर लक्ष्मी देवी का चित्र प्रकाशित किया था। बयान में कहा गया है, स्विमवेयर की फ़ैशन शो में प्रदर्शित रेंज दुनिया में किसी भी कंपनी आउटलेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी। हम हिंदू समुदाय से माफ़ी मांगते हैं और इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। आपको बताते चले कि हिंदू समुदाय द्वारा इस मामले पर कडा विरोध जताए जाने के बाद कंपनी ने यह माफ़ी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications