राजनाथ व शिवपाल नोएडा में गिरफ्तार

Rajnath Singh
लखनऊ। ग्रेटर नोएडा के भटटा पारसौल में भड़की हिंसा ने राजनैतिक रूप लेना शुरू कर दिया है। रविवार को आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह को गांव जाने से पुलिस ने रोका जबकि सोमवार को गाजियाबाद के सांसद राजनाथ व सपा नेता शिवपाल यादव को पुलिस ने पारसौल जाने से रोककर गिरफ्तार कर लिया। उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री मायावती चाहती है कि पुलिस व किसानों का संघर्ष इसी प्रकार चलता रहे तथा वह शासन का मजा लेती रहें। इस अवसर पर बाराबंकी के बसपा विधायक ने सपा में शामिल होने की घोषणा कर दी।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधि मण्डल भटटा पारसौल किसानों से बात करने जा रहे थे। श्री यादव ने उम्मीद जतायी कि किसानों से बात कर इस समस्या को सुलझाया जा सकता था लेकिन शासन ने ऐसा नहीं किया बल्कि निहत्थे किसानों पर बल प्रयोग कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया। श्री यादव ने कहा कि जब से प्रदेश में बसपा की सरकार बनी है किसानों को प्रताडि़त किया जा रहा है। जबरन उनकी जमीन का अधिग्रहण कर उन्हें मामूली सा मुआवजा देकर वहीं जमीन पूंजीपतियों को ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

श्री यादव ने इस संघर्ष में किसानों व पुलिस दोनों की मौत पर शोक जताया और इसके लिए मुख्यमंत्री मायावती को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस सरकार को जवाब दे और आगामी चुनाव में जनता ही सरकार को शासन से बाहर करेगी। वहीं उन्होंने अयोध्या मसले पर किसी भी टिप्पणी से इनकार किया और उच्च न्यायालय के फैसले पर एक बार फिर एतराज जताते हुए कहा कि वह एक तरफा फैसला था अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सही न्याय करेगा। इस मौके पर बाराबंकी से बहुजन समाज पार्टी विधायक फरीद महफूज किदवई ने सपा में शामिल होने की घोषणा की।

समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा जताते हुए उन्होंने कहा कि बसपा को मजबूरी में छोड़ा है वहां विधायकों का कोई अस्तित्व नहीं है। इस मौके पर मौजूद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने कहा कि यह दल बदल की राजनीति नहीं है सिर्फ राजनीति है। इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी एकजुट हो रहे हैं उन्होंने संकेत दिए कि बसपा के कई अन्य नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+