लादेन के बेटे ने कहा- क्रूरता का दूसरा नाम था ओसामा

Osama Bin Laden
नई दिल्‍ली। दुनिया के सबसे बड़े आतंकी ओसामा बिन लादेन को मरे हुए एक सप्‍ताह हो गया है। अमेरिका लादेन से जुड़े हर सबूत जुटाने के लिए खोज-बीन में जुटा हुआ है। हमने कुछ पन्‍ने पलटे हैं ओसामा पर लिखी गई उस किताब के, जो खुद लादेन के बेटे उमर बिन लादेन ने लिखी है। उमर ने उसमें वहीं लिखा, जो उसने बचपन से लेकर जवानी तक अपने घर में देखा। उनके अंदर अपने आतंकी पिता के प्रति कितनी नफरत है, इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि किताब में ओसामा को क्रूरता का दूसरा नाम कहा गया है।

उमर ने अपनी किताब 'ग्रोइंग अप बिन लादेन' में लिखा है कि काफी पहले उनके घर में पले कुत्‍तों से लादेन काफी परेशान हो गये, उन्‍होंने जहरीली गैस का एक चैंबर बनाया और उसमें एक-एक कर कुत्‍तों को डाल दिया। कुत्‍ते तड़प-तड़प कर मर गये। उसके बाद से ओसामा अपने खेमे में मौजूद गद्दारों को उसी गैस चैंबर में डाल देता।

यही नहीं ओसामा अपने सामने दुश्‍मनों को मारने में एक मिनट नहीं लगाता था। किताब के मुताबिक ओसामा अपने साथियों के सामने अपने दुश्‍मनों का सिर कलम करने में जरा भी देर नहीं लगाता था। गोलियों से भून डालना, तो उसके लिए आम बात था। कई दुश्‍मनों को पकड़ने के बाद ओसामा ने अपने सामने उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करवाकर चील-गिद्दों के लिए फेंक दिये।

उमर बिन लादेन ओसामा की पहली पत्‍नी नजमा लादेन का बेटा है। किताब में नजमा ने कहा कि ओसामा अपने दुश्‍मनों को बेहद खौफनाक मौत देता था। वो बेहद खूंखार था। दुनिया में आतंकवाद का जहर फैलाने वाले ओसामा के घर में सिर्फ उसी का आतंक था। अमेरिका के लिए नफरत इस कदर हावी थी, कि वो हर पल अमेरिका की तबाही के बारे में सोचता रहता था। उमर की माने तो आतंक फैलाने के लिए उसने अपने परिवार को दाने-दाने के लिए तरसाया। वो अपनी दौलत आतंकवाद पर लुटाता रहा कई बार उसने अपने परिवार को भी बंदियों की तरह रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+