निठारी कांड: 24 से 30 मई के बीच होगी कोली को फांसी

इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी कोली की सजा को बरकरार रखते हुए कहा था कि निठारी कांड 'बेहद भयावाह और क्रूर' है। न्यायधीश मार्कंडेय काट्जू और ज्ञान सुधा मिश्रा की बेंच ने 39 वर्षीय कोली को फांसी की सजा सुनाई। कोली को रेप और हत्या के तीन अन्य मामलों में भी मौत की सजा सुनाई गई है।
कोली के खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं और उसके मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर को भी रिम्पा हलदर मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी लेकिन इलाबाद हाई कोर्ट ने पंढ़ेर को बरी कर दिया था। पंढेर पर अन्य मामलों में केस चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications