भाजपा व सपा ने कहा किसानों की दुश्मन है मायावती

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोयडा के अन्तर्गत ग्राम भट्टा पारसौल में गत सात मई को सरकार के निर्देश पर भारी पुलिस बल द्वारा गांव को चारों ओर से घेरकर गोली बारी की गई, खेतों में खड़ी फसल को आग लगाई गई तथा घरों को भी जलाया गया जो एक दुखद घटना है। पिछले चार वर्षों से बसपा सरकार द्वारा किसानों की उपजाऊ भूमि अधिग्रहण की जबरन कार्यवाई में किसान नोयडा, ग्रेटर नोयडा, इलाहाबाद, अलीगढ़ में गोलियों का शिकार हो चुके हैं। यदि सरकार किसानों के हित की पक्षधर होती तो बातचीत कर किसानों के मुआवजे की मांग को स्वीकार करती, जिससे गोली चलवाने की नौबत नहीं आती।
श्री यादव ने कहा कि इस सरकार की नियति पूंजीपतियों और बिल्डरों को लाभ पहुंचाने की है, जिसके कारण किसानों की कीमत जमीन औने-पौने दरों पर पुलिस बल के जरिए अधिग्रहण की जा रही है। किसानों की जमीन हड़प कर बिल्डरों को दी जा रही है। उनके ही माध्यम से मु यमंत्री ने अरबों रूपयों की अवैध धन वसूली की है। प्रदेश का किसान बर्बाद हो चुका है। उन्होंन कहा कि उत्तर प्रदेश की मु यमंत्री के लूट का प्रमाण है कि किसानों को उचित मूल्य तथा किसानों की हत्या प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही है। बसपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों और बिल्डरों को सस्ती दरों पर जमीनें देने में जुटी है। इस सरकार का कार्यकाल खत्म होने को है। इसी हड़बड़ी में पुलिस का दुरूपयोग करके किसानों से तानाशाही तरीके से जमीनें हड़पने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मांग की सरकार को भट्टा पारसौल गांव के किसानों से बात करके उनकी मांगों मानना चाहिए और उनका उत्पीडन बंद किया जाय।
वहीं मायावती सरकार पर निशाना साधते हुए बरेली जिले के आंवला से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। भ्रष्टाचार के मुद्दे की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस देश को एक एटीएम मान लिया है जिसमें से जब चाहे धन निकासी की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस एटीएम का पासवर्ड संप्रग और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ में है जो मेहरबान होने पर किसी को भी सौंप सकती है।












Click it and Unblock the Notifications