मैगनम फाइनेंशियल अब कमोडिटी एक्सचेंज में

Magnum Financial Services
लखनऊ। निवेश और वित्तीय सेवा प्रदाताओं में उभरती मैगनम फाइनेंशियल सर्विसेस ने कमोडिटी एक्सचेंज बिजनेस में अपना कदम रखा है। कंपनी ने अपनी एक चिट फंड कंपनी शुरू करने की घोषणा की है, जिससे गरीबों को कम ब्याज पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मैगनम फाइनेंशियल सर्विसेस सर्विसेस के निदेषक अरूण कुमार चतुर्वेदी व वरूण कुमार चतुर्वेदी ने कहा, "हम पिछले 2-3 साल से सफलतापूर्वक स्टाक ब्रोकिंग का काम कर रहे हैं। कम्पनी की इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज में सदस्यता हो गई है। अब तक हम सब ब्रोकर की तरह काम कर रहे थे पर अब हम अपने टर्मिनल पर ट्रेड करेंगे। बीते वित्तीय वर्ष में कम्पनी ने 25 करोंड़ का टर्नओवर प्राप्‍त किया। इस वित्तीय वर्ष में कम्पनी का लक्ष्य 100 करोंड़ का आंकड़ा पार करना है।"

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान में कम्पनी की दो फ्रेंचाइजी बनारस व उड़ीसा में है। पहले चरण में कम्पनी की उत्तर प्रदेष व उड़ीसा में अपना विस्तार का है। इसके पष्चात हम पूरे देश में अपना विस्तार करेगें। उन्होंने आगे बताया कि आने वाला समय मार्केट के लिये अच्छा है। मार्केट में भी एक गिरावट आना बाकी है। उसके बाद का बाजार काफी तेजी पकड़ेगा और अपनी श्रेष्ठतम ऊंचाई हासिल करेगा।

अरूण कुमार ने आगे बताया कि कंपनी बहुत जल्द एक चिट फंड कंपनी भी लांच करेगी। चिट फंड कंपनी का उद्देष्य छोटे से छोटे तबके के लोगों तक पहुंचकर, उन्हें लाभान्वित करने का है। साथ ही कम्पनी की योजना समाज सेवा के क्षेत्र में भी कार्य करने की है जिसके जरिये गरीब एवं अनाथ बच्चों को षिक्षा एवं अन्य सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी।

इस मौके पर आनंद राठी के श्री प्रभात जैन व कई अन्‍य स्टाक ब्रोकर भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+