जयपुर: पकड़े जाने के डर से जला दिए करंसी नोट

Making Fraud Cheque Payments
जयपुर। भ्रष्टाचार के एक अजीबो गरीब मामले में उत्तरी रेलेव की अजमेर डिवीजन के वित्तीय मैनेजर ने पकड़े जाने के डर से करंसी नोटो को जलाते हुए गिरफ्तार किया गया है। उत्तरी रेलवे में कार्यरत अशोक मंगल नाम के इस व्यक्ति पर 2.5 करोड़ रुपए के गबन का आरोप है।

रविवार को पुलिस ने जब इस मंगल के घर पर धावा बोला तो ये व्यक्ति करंसी नोटों को आग लगाते हुए पकड़ा गया। रेलवे पुलिस ने इस व्यक्ति के घर से 2.5 लाख रुपए के अधजले नोट बरामद किए। रेलवे के पीआरओ ललित बोहरा ने बताया कि फर्जी चेकों के द्वारा करीब 2.5 करोड़ रुपये का गबन करने में रेलवे के वित्तीय सहायक मुजफ्फर अली का भी हाथ है।

बोहरा ने बताया कि मंगल के घर छापा मारने पहुंची पुलिस ने जब उसके घर से धुंआ उठता देखा तो पाया कि आरोपी मंगल करंसी नोट जला रहा था। रेलवे पुलिस ने आरोपी मंगल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+