अलीगढ़, आगरा, गौतमबुद्धनगर में काला दिवस मना रही भाजपा

BJP Flag
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि गे्रटर नोएडा के भट्टा पारसौल गांव में किसानों पर हुई गोलीबारी के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन अधिग्रहीत करा रही हैं। नोएडा मामले में भूमि अधिग्रहण नीति का पालन भी नहीं किया गया है।

पार्टी घटना के विरोध में सोमवार को गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा में काला दिवस मना रही है। पार्टी कार्यकर्ता जुलूस निकाल कर मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। साथ ही पार्टी ने दस मई को गौतमबुद्धनगर बन्द करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपना हक मांगा था बदले में बसपा सरकार उन पर लाठी व गोली बरसा दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मांग करते हुए पार्टी भूमि अधिग्रहण का जनहित में औचित्य, किसानों की मांगी जा रही मुआवजे की दरों को देने में क्या दिक्कतें थीं तथा सरकार की व्यापारिक डील व किसानों पर गोलीकाण्ड जैसे बिन्दुओं को उठाएगी।

श्री दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की तानाशाह सरकार बेकसूर किसानों पर गोलियां चलवा रही है। उन्होंने संघर्ष के दौरान किसानों के मारे जाने की निन्दा तथा दो दर्जन किसानों के गायब होने का भी आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधानमण्डल दल के उपनेता हुकुम सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी को घटनास्थल का दौरा करने के लिए भेजा है।

श्री दीक्षित ने बताया कि भट्टा पारसौल गांव जा रहे भाजपा नेता हुकुम सिंह, सत्यपाल मलिक, नवाब सिंह नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, मंत्री अश्विनी त्यागी, सत्यप्रकाश अग्रवाल, नरेश सिरोही आदि को पुलिस ने जबरन रोक कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही को उनके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया। श्री दीक्षित ने कहा कि घटना के विरोध में सोमवार को गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा में काला दिवस मनाया जाएगा।

प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। इसके अतिरिक्त पार्टी ने दस मई को गौतमबुद्धनगर बन्द करने का आहवान भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+