ओसामा के बाद अमेरिका के निशाने पर उसकी 3 बीवीयां

फिलहाल ओसामा की तीनों पत्नियां पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं। अमेरिका लादेन की बीवीयों तक पहुंचने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है। ताकि लादेन और उसके आतंकी संगठन अलकायदा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर सके।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने बयान में कहा कि हम पता करना चाहते हैं ओसामा को पाकिस्तान में किन अधिकारियों ने शरण दे रखी थी और उसको छुपाने में मदद की थी। उल्लेखनीय है कि ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना अमेरिका के रडार पर है।












Click it and Unblock the Notifications