दाउद पर सफेद झूठ बोल रहा है पाक: आडवाणी

LK Advani
नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने रविवार को पाकिस्‍तान पर वार करते हुए कहा कि वो दाउद इब्राहिम के बारे में भारत से सफेद झूठ बोल रहा है। कई वर्षों तक वो जिस प्रकार ओसामा बिन लादेन को लेकर अमेरिका से झूठ बोलता रहा, ठीक उसी प्रकार वो भारत को बरगला रहा है। आखिरकार ओसामा उसी की जमीन पर पाया गया, वो भी राजधानी से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर।

आडवाणी ने अपने ब्‍लॉग पर लिखा कि एबटाबाद में ओसामा के लिए मकान, पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के कार्यकाल में बनाया गया। उस दौरान पूरे पाकिस्‍तान पर मुशर्रफ की हुकूमत चलती थी। ओसामा की मौत ने पाकिस्‍तान की पोल खोल कर रख दी। अब अगर दाउद की बात करें तो 2001 में जब मुशर्रफ आगरा महाधिवेशन में आये थे, तब उन्‍होंने भारत से सफेद झूठ बोला था कि दाउद उनके देश में नहीं है।

आडवाणी ने कहा कि जब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मुशर्रफ से 1993 मुंबई बम धमाकों के साजिशकर्ता दाउद इब्राहिम के बारे में पूछा था तो मुशर्रफ का चेहरा लाल पड़ गया था। उन्‍होंने बड़ी हड़बड़ाहट में हा था, "दाउद पाकिस्‍तान में नहीं है।" आडवाणी उस दौरान गृहमंत्री थे।

आडवाणी ने कहा कि मुशर्रफ-अटल की मुलाकात के बाद पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने उनसे निजी तौर पर पूछा था कि पाकिस्‍तानी जनरल ने दाउद के बारे में क्‍या कहा। यह घटना 14 जुलाई 2001 की थी। आडवाणी ने बताया कि जिस समय भारत-पाक वार्ता चल रही थी, तब दाउद का मुद्दा आते ही वातावरण एकदम से बदल गया।

खुफिया अधिकारियों की माने तो दाउद अभी भी पाकिस्‍तान के कराची शहर में रह रहा है और पड़ोसी मुल्‍क उसे जमकर संरक्षण प्रदान कर रहा है। अब देखना यह है कि दाउद की धरपकड़ के लिए भारत कितना आक्रामक होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+